BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सलियों व सुरक्षाबलों में मुठभेड़, आठ लैंडमाइंस समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in Uncategorized
नक्सलियों व सुरक्षाबलों में मुठभेड़, आठ लैंडमाइंस समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

Encounter between Naxalites and security forces, huge amount of goods including eight landmines recovered

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: जिला पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भाकपा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस ने सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया, जिसमें सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आठ लैंडमाइंस समेत भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. अभियान के दौरान वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के गोवे जंगल में सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ भी हुई है. हालांकि, नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. लगभग दो घंटे तक चले मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब दो सौ राउंड गोलियां चली. मुठभेड़ खत्म होने के बाद एसएसपी अभियान निगम प्रसाद और सीआरपीएफ के अधिकारियों के नेतृत्व में मुठभेड़ स्थल की घेराबंदी कर इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर ने बताया कि भाकपा माओवादी के रीजनल और सब जोनल कमांडर गौतम, इंदल और आलोक दस्ते के सदस्य इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसके बाद गुप्त सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन के लिए जवानों को जंगल में भेजा गया था. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका मुंहतोड़ जवाब जवानों ने दिया. उन्होंने बताया की पुलिस की लगातार जवाबी कार्रवाई से सभी नक्सली मौके से फरार हो गए. एसपी ने कहा कि अपने खिसकते जनाधार को फिर से हासिल करने के उद्देश्य से नक्सली इलाके में पांव पसारने की जुगत में थे.

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली

एसपी अखिलेश वी वारियर ने बताया कि भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर और सब जोनल कमांडर गौतम, इंदल और आलोक अपने हथियारबंद दस्ते के साथ गोवे जंगल में सक्रिय था. उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाने के उद्देश्य से इनके द्वारा जंगल में विभिन्न इलाकों में आईडी प्लांट करने का उद्देश्य था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी CRPF 94 बटालियन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ शपथ ग्रहण समारोह

Next Post

आज से खुल रहे कश्मीर घाटी में सभी स्कूल

Next Post
आज से खुल रहे कश्मीर घाटी में सभी स्कूल

आज से खुल रहे कश्मीर घाटी में सभी स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d