BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनातू में पुलिस व टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
मनातू में पुलिस व टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मनातू में पुलिस व टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: लंबे समय के बाद पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में यह भिड़ंत हुई. पुलिस को मौके से हथियार समेत कई सामान मिले हैं. पुलिस मौके पर सर्च अभियान चला रही है. घटनास्थल मनातू थाना से 8 किलोमीटर दूर मध्या और टंडवा के बीच है. सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा भी मनातू पहुंचे.

सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने की फायरिंग

मनातू के मध्या और टंडवा के बीच जंगल में टीपीसी (टीएसपीसी) उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देखकर टीपीसी उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी मौके से भाग निकले. बाद में पुलिस की ओर से मौके पर चलाए गये सर्च अभियान में हथियार समेत अन्य सामान बरामद किए गए.

लेस्लीगंज के एसडीपीओ अनूप बड़ाइक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अहले सुबह मुठभेड़ हुई. मनातू के मध्या और टंडवा के बीच के जंगल में टीपीसी उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस और झगुआर की टीम सर्च अभियान पर निकली थी. इसी बीच पुलिस को देखकर उग्रवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. दोनों ओर से मुठभेड़ हुई. कई राउंउ गोलियां चली. इस दौरान कई सामान बरामद किए गए. टीम के पहुंचने पर स्पष्ट होगा कि मौके से क्या-क्या मिला?

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में दोबारा नहीं लागू होगा लॉकडाउन: CM ठाकरे

Next Post

NIL जीएसटी वाले कारोबारियों की लेट फीस माफ: GST Council

Next Post
NIL जीएसटी वाले कारोबारियों की लेट फीस माफ: GST Council

NIL जीएसटी वाले कारोबारियों की लेट फीस माफ: GST Council

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d