BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, SI शहीद, 4 नक्सली ढेर

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, SI शहीद, 4 नक्सली ढेर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, SI शहीद, 4 नक्सली ढेर

Share on FacebookShare on Twitter

मानपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस टीम पर बड़ा हमला बोला है. मानपुर थाना क्षेत्र में आने वाले परदोनी के जंगलों में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के दौरे पर निकले पुलिस जवानों पर हमला बोल दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया.

एनकाउंट के दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद हो गए. मारे गए नक्सलियों में दो महिला और दो पुरुष हैं. इनके पास से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर हथियार और .315 बोर की दो राइफल बरामद हुई हैं. चारों नक्सलियों के शव मिल गए हैं. यह जानकारी राजनंदगांव के एएसपी जीएन बघेल ने दी.

मानपुर थाने की पुलिस रोजाना की तरह शुक्रवार को भी क्षेत्र का दौरा कर रही थी. रात करीब नौ बजे परदोनी गांव के जंगल की पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने नीचे से गुजर रही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों की फायरिंग में एक गोली सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा के पेट में जा लगी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी. करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई. शहीद श्यामकिशोर मूल रूप से अंबिकापुर के निवासी थे.

हमले की जानकारी के बाद नक्सलियों से मोर्चा ले रही टीम के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई. जो मौसम खराब होने के कारण रात दो बजे तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई. टीम में शामिल दस जवानों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पाया था.

बता दें कि 12 जुलाई 2009 मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा में नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चर्चित शादी: 3 फीट का दूल्हा-4 फीट की दुल्हन, लॉकडाउन में दोनों ने थामा एक दूसरे का हाथ

Next Post

शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

Next Post
शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

शराब की होम डिलीवरी के लिए बनेगा मोबाइल ऐप, 70 दुकानों का सर्वे पूरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d