जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच एनकाउंटर दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं. मुठभेड़ में आतंकवादियों का एक सहयोगी भी मारा गया है. मुठभेड़ अभी जारी है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में आतंकियों का डट कर जवाब दे रही है. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है.
बता दें कि गोरीपोरा में ही 14 फरवरी 2019 को सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया था. इस धमाके में 44 जवान शहीद हो गए थे.
कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच भी आतंकियों के हमले जारी है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. दोनों ने कुछ घंटे पहले ही एक सिपाही का अपहरण किया था.
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम के फ्रीसाल इलाके में सेना के गश्ती दल पर शाम में गोलीबारी की. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारे गए. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है.

