जम्मू: जम्मू और कश्मीर के त्राल के मगामा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है.
एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि इस इलाके में आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हैं.

