श्रीनगर: श्रीनगर के रामबाग इलाके के मीर मोहल्ला बरजुला में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर हो गया. माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है, जिससे मुठभेड़ जारी है.
श्रीनगर के रामबाग इलाके के मीर मोहल्ला बरजुला में सोमवार को सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया.
आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. खबर लिखने तक मुठभेड़ जारी थी.

