BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
नक्सल मुठभेड़ के आधा दर्जन कांडों का अनुसंधान करेगी CID
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: श्रीनगर के लावापोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है. बता दें कि मंगलवार शुरू हुए इस ऑपरेशन को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. 

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया. सूत्रों ने बताया कि एक बिल्डिंग के अंदर दो आतंकी छिपे हुए थे, जिसमें से एक को मार गिराया गया है.  

कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान कश्मीर के बाद अब जम्मू में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा है. इसके लिए उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद से षड्यंत्र बुना है. लश्कर अपने स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है. सीमा पार से लगातार स्थानीय आतंकियों और मददगारों को इस बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं. वहीं सतर्क भारतीय एजेसियां पड़ोसी की हर चाल नाकाम करने में जुटी हैं. एक सप्ताह में जम्मू संभाग में लश्कर के छह मददगार गिरफ्तार किए जा चुके हैं. वैष्णोदेवी तीर्थक्षेत्र व अन्य पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. 

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह में पुंछ में एक और जम्मू में दो स्थानों पर लश्कर के मॉड्यूल का भंडाफोड़ होना बड़ी साजिश का इशारा करता है. यह महज इत्तफाक नहीं है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की बौखलाहट के पीछे दो-तीन वजहें हैं. पहला घाटी में चुनाव बहिष्कार को दरकिनार कर हाल ही में हुए डीडीसी चुनाव में भारी मतदान होना. दूसरा, पाकिस्तान में अस्थिर हो रही इमरान सरकार और उठापटक से जनता का ध्यान बंटाना है.

ऐसे में वह नए इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़ के साथ राजोरी और पुंछ को सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है. जम्मू को प्रदेश की राजधानी होने के कारण निशाने पर रखा गया है. इसके लिए स्लीपर मॉड्यूल का सहारा लिया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें भी जारी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, घर और दुकान में लगाई आग

Next Post

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Next Post
बेकाबू हुई कार, दो बच्चों समेत चार को कुचला

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d