रायपुर: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच रविवार को दोपहर में बड़ी मुठभेड़ हो गई. एक नक्सली का शव बरामद हुआ है. कई नक्सली ढेर हो गए हैं. सुरक्षाबल के जवानों और नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों के बीच मुटभेड़ हो गई.
दंतेवाड़ा गादम और जंगमपाल के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने एक नक्सली के शव को बरामद किया है. मृत नक्सली वेट्टी हूंगा पर एक लाख का इनाम था.
घटनास्थल से 2 किलो का आईईडी विस्फोटक, एक 8mm की पिस्टल, एक भरमार बंदूक सहित नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद बरामद हुई.

