जम्मू-कश्मीर: शोपियां में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराए हैं.
सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे में 6 आतंकियों को ढेर किया है. पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है. शोपियां में आज तड़के ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. ऑपरेशन फिलहाल जारी है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है.
मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारी ने सूचना दी कि जब सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली, तो पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू की. जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी मुंबतोड़ जवाब दिया. जिसमें चारआतंकियों को ढेर किया गया है. हालांकि तीनों मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं बताई गई है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार (17 जुलाई) को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे और दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के नगनाद इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

