BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दक्षिणी कश्मीर में शोपियां के वाची इलाके में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए. इस साल की यह तीसरी मुठभेड़ है. आज यानी कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि वाची इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं. आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की. इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा पाकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की भी बात कही लेकिन सुरक्षाबलों की इस अपील को दरकिनार करते हुए आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे. वहीं जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है.

मारे गए तीनों आतंकी हिजबुल के हैं. बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन घाटी का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं. वहीं सेना की मुस्तैदी आतंकी संगठनों के नाापाक इरादों को सफल नहीं होने दे रही है.

 

 इससे पहले 12 जनवरी को पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल था. हमाद का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी रही.

बता दें कि आतंकी सबजार अहमद भट्ट के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने आतंकी हमाद खान को कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की जिम्मेदारी दी थी. साथ ही उसे नया कमांडर बनाया था. आतंकी हमाद त्राल का रहने वाला था. यह आतंकी हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के साथ घाटी में आतंक फैलाने का काम कर चुका था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूनियन बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन का धरना कल

Next Post

नाकामी से डरें नहीं छात्र, विफलता का मजबूती से करें सामना : पीएम मोदी

Next Post
नाकामी से डरें नहीं छात्र, विफलता का मजबूती से करें सामना : पीएम मोदी

नाकामी से डरें नहीं छात्र, विफलता का मजबूती से करें सामना : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d