BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बंद

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in समाचार
LOC पर पाक ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:जम्मू कश्मीर के शोपियां के कुटपोरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है. जहां एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है.

बता दें कि हाल ही में सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. हालांकि, मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं. एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी..

आधिकारिक सूत्रों ने बातया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) को दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली. जिसके बाद उन्होंने शोपियां के कुटपोरा गांवा में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया.

संयुक्त अभियान में छिपे हुए आतंकवादियों के इलाके के सभी बाहर को जाने वाले रास्तों को सील करने के बाद जैसी ही सुरक्षाबल के जवान छिपे हुए आतंकवादियों की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

सूत्रों ने बताया कि कि सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से आंतकवादियों को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा गया. सुरक्षा बलों ने कहा कि वे उनको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते और उन्हें अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दें. हालांकि, जब सुरक्षाबलों की अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू की. अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी है.

इस दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को कानून- व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है. प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI पहुंचा 500

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 5 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d