छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों 22 जवानों की शहादत के बाद रविवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली. राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. इसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था.
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कटेकल्याण थाना सीमा क्षेत्र के तहत गादाम और जंगमपाल गांवों के बीच एक जंगल में अपराह्न करीब दो बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी. घटनास्थल राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है.

