BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किशोरी यादव चौक से पिस्का मोड़ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
फुटपाथ दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज किशोरी यादव चौक से पिस्का मोड़ तक अतिक्रमण हटाया. इस दौरान सड़क किनारे ठेला लगाने वालों से इंफोर्समेंट अफसरों ने जुमार्ना वसूलना शुरू किया. इससे फुटपाथ दुकानदारों में हड़कंप मच गया. फल और अन्य सामग्री बेचने वाले फुटपाथ दुकानदार अपने सामान लेकर भागने लगे, लेकिन इंफोर्समेंट अफसरों ने दौड़ाकर दो ठेला को जब्त कर लिया. साथ ही कई फुटपाथ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

रातू रोड में सड़क पर बालू गिराने के आरोप में एक व्यक्ति से जुमार्ना भी वसूला गया. वहीं, मेट्रो गली से पिस्का मोड़ तक 1 दर्जन से अधिक फुटपाथ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. इस दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर को निगम की टीम ने जब्त कर लिया. साथ ही कई दुकानदारों से जुमार्ने की वसूली की गई.

नगर निगम की इस कार्रवाई से रातू रोड क्षेत्र में दुकानदारों में भी

हड़कंप मचा रहा. कई दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी अपने हार्डिंग और बैनर को हटा लिया. इसलिए वे बच गए. लेकिन सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में लगे वाहन चालकों से टीम ने जुमार्ने की वसूली की. मालूम हो कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने लगातार सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश इंफोर्समेंट अफसरों को दिया है.

इसे देखते हुए पिछले 4 दिनों से निगम की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है. अभी तक निगम की टीम ने एक लाख से अधिक जुमार्ने की भी वसूली कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जैन धर्मालंबियों ने सादगी के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया

Next Post

आदिवासियों की प्रगति की दिशा में पथ निर्माण के लिए नयी तकनीक का उपयोग करना होगा-अर्जुन मुंडा

Next Post
अर्जुन मुंडा ने रेलमंत्री के प्रति आभार जताया

आदिवासियों की प्रगति की दिशा में पथ निर्माण के लिए नयी तकनीक का उपयोग करना होगा-अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d