BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन खत्म करने या बढ़ाने को लेकर 11 या 12 को होगी चर्चा: रामेश्वर उरांव

जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य जारी

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन खत्म करने या बढ़ाने को लेकर 11 या 12 को होगी चर्चा: रामेश्वर उरांव

आर्थिक सहयोग, रहने, खाने-पीने व अन्य मदद की बनी रणनीति: रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस राहत निगरानी समिति COVID-19) के सदस्य देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान राज्यभर में लोगों को मदद और राहत उपलब्ध कराने में जुटे है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित समिति के सभी सदस्य रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम के माध्यम से राजधानी रांची व आसपास के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों में फंसे जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों को मदद उपलब्ध करा रहे है.

प्रदेश कांग्रेस राहत समिति के समन्वयक रौशन लाल भाटिया, सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने आज लगातार आठवें दिन विभिन्न हिस्सों से आये फोन कॉल पर उन्हें त्वरित मदद पहुंचाने का काम किया. सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के रहने वाले नवीन महतो को सरायकेला की डीएसओ प्रियंका के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया गया, वहीं रांची के डोरंडा के रमीज रजा, सूरत के राजकुमार, सिल्ली के राजाटोल के शंकर विश्वकर्मा और चंद्रपुरा के विशेश्वर महतो को अनाज उपलब्ध कराया गया.

Also Read This: ASI संतोष बर्खास्त, व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज करने का है आरोप

वहीं देवीपुर के जिला परिषद सदस्य के सदस्य द्वारा एक राशन डीलर द्वारा कम अनाज देने की शिकायत मिलने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश पर विभाग की ओर से संबंधित डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं पलामू जिले के पाटन प्रखंड के रहमत मियां को भी राशन उपलब्ध कराया गया.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है, इस कार्य में पार्टी कोटे से सरकार में शामिल सभी मंत्रियों के अलावा विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों तथा सक्षम नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से मदद ली जा रही है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद रोजगार सृजन एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अभी फसल तैयार है, किसानों को उचित मूल्य दिलाना जरूरी है, वहीं रोजगार खत्म होने के कारण मजदूरों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी, इससे निपटने के लिए कारगर उपाय किये जाएंगे, ताकि झारखंड की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके.

Also Read This: सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन रहेगा या नहीं, इस पर 11 या 12 अप्रैल को बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि राहत निगरानी समिति को लेकर बनाये गये कंट्रोल रूम में आ रहे फोन कॉल पर शत-प्रतिशत मदद पहुंचायी और समस्या का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त में सरकार और संगठन मिलकर काम कर रही है, अभी यह देखने का वक्त नहीं है कि किसने वोट दिया या नहीं दिया, जो भी जरूरतमंद है, उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हर जिले में राहत कार्य चलाया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों और प्रखंडों में राहत निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है और संगठन के कार्यकर्त्ता दिन-रात लोगों की मदद में जुटे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ASI संतोष बर्खास्त, व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ मैसेज भेजने का है आरोप

Next Post

एक और कोरोना संदिग्ध की रिम्स में मौत, मॉर्गेज हाउस में रखा है शव

Next Post
एक और कोरोना संदिग्ध की रिम्स में मौत, मॉर्गेज हाउस में रखा है शव

एक और कोरोना संदिग्ध की रिम्स में मौत, मॉर्गेज हाउस में रखा है शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d