BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हद्द हो गई: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक!

घटना के बाद मुहल्ले काे सैनिटाइज किए बिना ही कर्मचारी वहां से निकल गए

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in Uncategorized
हद्द हो गई: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक!

मानवता के दुश्मन: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक

Share on FacebookShare on Twitter
  • कुछ ने 10-10 रुपए के नाेट भी थूक लगाकर फेंके
  • उप नगर आयुक्त ने डीसी-एसएसपी के सामने मामले को रखने का दिया भराेसा

रांची: हिंदपीढ़ी क्षेत्र राजधानी का काेराेना वायरस का हाॅट स्पाॅट बन गया है. यहां सात मरीज काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं. पूरा एरिया सील है. इन सबके बावजूद सफाई कर्मचारी जान जाेखिम में डालकर यहां सैनिटाइजेशन के काम में जुटे हैं, पर कुछ असामाजिक तत्व इन पर थूक कर इनका मनाेबल ताेड़ने में लगे हैं. गुरुवार काे नगर निगम की इंफाेर्समेंट टीम के साथ ये लाेग घराें काे सैनिटाइज करने में जुटे थे. नाला राेड पर जैसे ही टीम ने केमिकल का छिड़काव शुरू किया, कई युवकाें ने छत से उन पर थूकना शुरू कर दिया. कुछ लाेगाें ने 10-10 रुपए के नाेट पर थूक लगाकर निगम कर्मियाें पर फेंका. इसके बाद इंफाेर्समेंट अफसर राजेश गुप्ता मुहल्ले काे सैनिटाइज किए बिना ही वाहन लेकर वहां से निकल गए. उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार काे इसकी जानकारी दी. उन्हाेंने इस मामले काे डीसी-एसएसपी के सामने रखने का भराेसा दिया है. हालांकि देर रात तक काेई कार्रवाई नहीं हुई थी.

Also Read This: ब्रेकिंग:  बोकारो में  एक और कोरोना पॉजिटिव की  पुष्टि, झारखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 14 

सफाईकर्मियाें का हिंदपीढ़ी में सैनिटाइजेशन से इनकार

वार्ड 22 के पार्षद पति द्वारा मारपीट करने से नाराज सफाईकर्मियाें काे किसी तरह समझा-बुझाकर हिंदपीढ़ी भेजा गया था. लेकिन थूक फेंकने की घटना के बाद सफाईकर्मियाें ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र से कूड़ा उठाने और सैनिटाइजेशन से साफ इनकार कर दिया. सफाईकर्मियाें ने कहा कि अब वे किसी भी हाल में हिंदपीढ़ी नहीं जाएंगे. कुछ कर्मचारियाें ने हड़ताल करने की बात कही. उप नगर आयुक्त ने उन्हें समझाया कि संकट की इस घड़ी में हड़ताल उचित नहीं है. गंदी हरकत करने वालाें से सख्ती से निपटा जाएगा लेकिन कर्मचारियाें ने हिंदपीढ़ी में काम करने से इनकार कर दिया.

Also Read This: 100 दिनों में 100 डॉक्टरों की मौत, इटली को निगलता जा रहा है कोरोना 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी

Next Post

कोरोना किट नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Next Post
कोरोना किट नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

कोरोना किट नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d