रांची: राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा प्लास्टिक के कैरी बैग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत अपर बाजार स्थित प्रतिष्ठान बिनोद प्लास्टिक से 67 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया तथा झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत 1,89,900 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इस अभियान में इंफोर्समेंट ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता, संजीव कुमार एवं रामबृत महतो शामिल थे.
बता दें कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी निगम की ओर से प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

