BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थाने में इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई, मौत, मामले की हो रही जांच

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
थाने में इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई, मौत, मामले की हो रही जांच
Share on FacebookShare on Twitter

भागलपुर: मामूली कहासुनी की कीमत बिहार के भागलपुर में एक इंजीनियर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. जी हां पत्नी और बच्ची के साथ दशहरे की छुट्टी मनाने आए इंजीनियर को बिहार की थाने में पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आई है. 

शनिवार को हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को एनएच 31 को को जाम कर दिया. पीड़ित परिवार ने बिहपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. लोगों की नाराजगी को देखते हुए और मामले को शांत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बिहपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. 
मृतक के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए पुश्तैनी घर गया पहुंचा था. 

खबरों के मुताबिक भागलपुर जिले के बिहपुर थानाक्षेत्र में नवगछिया के मड़वा गांव में मामूली सी बात पर शनिवार को बिहपुर के थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष कुमार की थाने में ले जाकर इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी जान चली गई. 

बताया जा रहा है कि आशुतोष का मड़वा महंत स्थान चौक पर बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से विवाद हो गया था. वहां पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराने के बजाय आशुतोष की पिटाई करने लगे. पिटाई का विरोध करने पर पुलिसवाले आशुतोष को थाने ले गए जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई. पुलिस की बर्बर पिटाई से आशुतोष बुरी तरह घायल हो गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वह बच नहीं पाया. 

गांव के बेटे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आक्रोशित स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने शव के साथ नेशनल हाईवे पर जोरदार हंगामा किया. देखते ही देखते नेशनल हाईवे 31 पर जाम लग गया. मौके पर लोगों को शांत कराने पहुंची एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने लोगों के गुस्से को देखते हुए बिहपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया. 

वहीं इस मामले में एसपी ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों की जांच नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक से कराई जा रही है. रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

वहीं, भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मृतक इंजीनियर के शव का पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने के आदेश दिए. साथ ही पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Election: जदयू ने लोजपा प्रमुख चिराग को बताया ‘जमूरा’ तो चिराग बोले- यह पीएम मोदी का अपमान

Next Post

देवी प्रतिमा विसर्जित के दौरान टैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत

Next Post
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर

देवी प्रतिमा विसर्जित के दौरान टैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d