BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंग्लैंड : ICC ने काला बाजारी रोकने के लिए टिकट वापस करने की नीति शुरू की

by bnnbharat.com
July 11, 2019
in समाचार
इंग्लैंड : ICC ने काला बाजारी रोकने के लिए टिकट वापस करने की नीति शुरू की

England: ICC launches policy to return ticket to stop black market

Share on FacebookShare on Twitter

बर्मिघम : बड़े टूर्नामेंट मे अक्सर टिकटों की काला बाजारी की कोशिश होती है और इस समस्या से जूझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक नई नीति (रिटर्न पॉलिसी) शुरू की है जहां अगर प्रशंसक अपने टिकट वापस करते हैं तो उन्हें पूरी रकम लौटाई जाएगी.

आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह टिकट को लेकर होने वाली काला बाजारी को समाप्त करने की परिषद की एक कोशिश है.

अधिकारी ने कहा, “सच कहें तो आप टिकट को लेकर होने वाली काला बाजारी की प्रक्रिया को पूरी तरह से समाप्त नहीं कर सकते. अगर कोई व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट और काउंटर से टिकट खरीदकर बढ़ी हुई कीमत पर उसे बेचने की कोशिश करता है तो हम कुछ नहीं कर सकते.”

Also Read This:- सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम कर रही भाजपा सरकार : मायावती

उन्होंने कहा, “लेकिन इस नई नीति के जरिए आईसीसी प्रशंसकों को टिकट वापस करके अपनी रकम वापस लेने का मौका दे रहा है ताकि वह टिकटों की कीमत बढ़ाकर उसे बाहर न बेचें. इसके बाद, निर्णय प्रशंसकों को ही लेना है.”

इस नीति के कारण ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में कुछ भारतीय प्रशंसकों को लाभ भी हुआ.

अधिकारी ने कहा, “हां आपने सही देखा कि कुछ मैच के दिन कुछ टिकेट बिके क्योंकि कई गैर-भारतीय प्रशंसकों को यह आशा नहीं थी कि विराट कोहली की टीम लीग स्तर में शीर्ष पर रहेगी.”

टिकट वापसी की प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, “टिकट को भौतिक रूप से वापस करना आवश्यक नहीं है. अगर वे आईसीसी के ई-टिकट सेक्शन में एक मेल डालते हैं तो ई-टिकेट और बारकोड दोबारा बनाकर अन्य लोगों को दिए जा सकते हैं. पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने का इरादा है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम कर रही भाजपा सरकार : मायावती

Next Post

मारुति वैन ने चार बच्चियों को रौंदा

Next Post
मारुति वैन ने चार बच्चियों को रौंदा

मारुति वैन ने चार बच्चियों को रौंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d