BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चेन्नई में पहले टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड टीम को अभ्यास के लिए मिलेंगे सिर्फ तीन दिन

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
चेन्नई में पहले टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड टीम को अभ्यास के लिए मिलेंगे सिर्फ तीन दिन
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: भारत दौरे पर आने वाली इंग्लैंड टीम को कोरोना वायरस संबंधि गाइडलाइन के अनुसार पृथकवास में रहना पड़ेगा. इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के पृथकवास में रहने के कारण उन्हे भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारियां करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा. इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है और वह बुधवार को भारत पहुंचेगी.

श्रृंखला के पहले दो मैच चेन्नई मेंः

जानकारी के अनुसार इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका दौरा समाप्त होने के बाद भारत पहुंचने पर छह दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ेगा और इस कारण उसकी टीम को पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास के लिए केवल तीन दिन का समय मिलेगा. ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम बुधवार को चेन्नई पहुंचेगी जहां चार मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच खेले जाएंगे. चेन्नई पहुंचने पर टीम को छह दिन कड़े पृथकवास में बिताने होंगे.

छह दिन में तीन बार होगी कोरोना जांचः

श्रीलंका दौरे पर नहीं जाने वाले बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और रोरी बर्न्स रविवार की रात को ही भारत पहुंच गए और उन्हें होटल में पृथकवास पर रहने के बाद अभ्यास के लिए पांच दिन का समय मिलेगा. सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार परीक्षण किया जाएगा. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को श्रीलंका पहुंचने पर 48 घंटे बाद अभ्यास की अनुमति मिल गई थी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से केवल मोईन अली को आगमन पर पॉजीटिव पाया गया था.

आईपीएल के लिहाज से सीरीज मानी जा रही महत्वपूर्णः

भारत महामारी के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन करेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए इसका सहज आयोजन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह इंडिनय प्रीमियर लीग (आईपीएल) को स्वदेश में आयोजित कर सकता है. आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था. श्रृंखला के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे. यह श्रृंखला जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जानी है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है.

ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत तालिका में शीर्ष परः

उल्लेखनीय है कि भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा किया है. यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था.ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी तालिका में शीर्ष पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुंडागर्दी कर रहे हैं TMC के लोग: बीजेपी नेता

Next Post

धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे

Next Post
धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे

धरती से आज टकरा सकता है बड़ा सौर तूफान, 20 लाख किमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है आगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d