BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंग्लैंड की दूसरी पारी में खराब शुरुआत, शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
INDvsENG 1st Test: इशांत शर्मा ने किया गेंदबाजी का आगाज, इंग्‍लैंड ने बिना नुकसान तीन ओवर में बनाए 6 रन
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाया और दूसरी पारी खेलने उतरा. हालांकि, दूसरी पारी की उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की पहली ही गेंद पर रोरी बर्न्स अश्विन का निवाला बन गए. लंच तक इंग्लैंड की दूसरी पारी में 2 ओवर डाले गए, जिसमें मेहमान टीम ने 1 विकेट पर 1 रन बनाए. इसी के साथ उसकी कुल बढ़त 242 रन की हो गई है.

इससे पहले चेन्नई टेस्ट में भारत की पहली पारी 337 रन पर खत्म हो गई. यानी वो फॉलोऑन टालने के 379 रन के मैजिकल फीगर को भेद पाने से चूक गया. इसके साथ ही इंग्लैंड को पहली पारी में 241 रन की बड़ी बढ़त भी मिली. भारत का आखिरी विकेट बुमराह के तौर पर गिरा, जिन्हें एंडरसन ने अपना शिकार बनाया. वाशिंगटन सुंदर अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए और 85 रन बनाकर नाबाद रहे.

पहली पारी में भारत की ओर से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया. सुंदर के नबाद 85 रन के अलावा, 92 रन बनाकर पंत टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. वहीं पुजारा ने 73 रन की पारी खेली. भारत की पहली पारी में दो साझेदारियां देखने को मिली. पहली 5वें विकेट के लिए 119 रन की पंत और पुजारा के बीच हुई और दूसरी 80 रन की 7वें विकेट के लिए अश्विन और सुंदर के बीच.

अश्विन और सुंदर की कमाल की साझेदारी

चेन्नई टेस्ट मैच के चौथे दिन सुंदर और अश्विन ने मिलकर भारत के लिए तेज शुरुआत की. इंग्लैंड ने स्पिनर्स से ओवर की शुरुआत की और हर ओवर में 5 से 6 रन लुटाए. पहले 3 ओवरों के खेल के बाद इंग्लैंड ने नई गेंद ली तो तेज गेंदबाजों को अटैक पर लगाया. पर उनका भी अश्विन और सुंदर डटकर सामना करते दिखे. नतीजा ये हुआ कि दोनों ने 5वें विकेट के लिए 80 रन जोड़े दिए. ये साझेदारी तब टूटी जब 31 रन के निजी स्कोर पर अश्विन आर्चर का शिकार बन गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RPF की सूझबूझ, हटिया स्टेशन पर छूटे हुए बैग को मुंबई यात्री को सुरक्षित लौटाया

Next Post

वैलेंटाइन पर बाजार युवाओं को कर रहा आकर्षित…

Next Post
वैलेंटाइन पर बाजार युवाओं को कर रहा आकर्षित…

वैलेंटाइन पर बाजार युवाओं को कर रहा आकर्षित...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d