मुंगेर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के प्लस टू स्कूल व कॉलेज में इंटरमीडिएट कोर्स के प्रथम सत्र में नामांकन के लिए तिथि बढ़ा दी है. अब 17 अगस्त तक पहली मेघा सूची के आधार पर नामांकन स्वीकार की जाएगी.
ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट (ओएफएसएस) के माध्यम से इंटरमीडिएट कक्षा में प्रथम चयन सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की तिथि दिनांक 7-8-20 से 12-8-20 तक निर्धारित की गई थी.
जिसे दिनांक 13-8-20 से दिनांक 17-8-20 तक बढ़ा दी गई है. स्कूल व कॉलेज प्रबंधन,छात्र, छात्रों व अभिभावकों की मांग पर बिहार बोर्ड ने तिथि बढ़ाने का फैसला लिया.

