BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी परियोजनाओं का शत प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र सुनिश्चित करें-DC

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in समाचार
सभी परियोजनाओं का शत प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र सुनिश्चित करें-DC
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  रांची जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में हुई. उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर लोकेश मिश्रा, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू उत्कर्ष गुप्ता, सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित हुए.

बैठक में सबसे पहले उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि कुछ अंचलाधिकारियों की कार्यावधि के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि सभी सीओ और बीडीओ कार्य अवधि के दौरान अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहें. अनुपस्थिति से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा.

रे ने प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निदेश दिया कि वे अपने क्षेत्र में पूरी होने वाली सभी परियोजनाओं का शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र सुनिश्चित करें. सभी अंचल अधिकारियों को लंबित म्यूटेशन के मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निदेश भी उपायुक्त ने दिया.

बैठक में सभी विभागों की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि जिला समन्वय समिति की बैठक का उद्देश्य है कि सभी बीडीओ-सीओ सभी विभाग के सामने अपने बातों को रख सकें ताकि योजनाओं और दूसरे कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके.

शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने नामकुम प्रखंड में स्कूल भवन ध्वस्त किये जाने, जिला स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए टेंडर डाक्यूमेंट, स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता की जानकारी ली और जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया. खलारी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के चहारदीवारी के निर्माण में आ रही बाधा को लेकर उन्होंने बीडीओ को इस दिशा में एसीडीओ सदर के साथ बैठक कर समाधान करने का निदेश दिया.

उपविकास आयुक्त ने विकास मेला को लेकर चान्हो बीडीओ से की जा रही तैयारियों के बारे में पूछा, उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को आयोजित इस मेले की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर सभी विभागों के साथ बैठक होगी.

लंबित 90 दिन म्यूटेशन, अमीन मापी के लंबित मामले की हर प्रखंड से जानकारी लेते हुए डीडीसी ने कहा कि हाई पेंडेंसी वाले ब्लॉक जल्द से जल्द मामलों का निष्पादन करें, अमीन मापी के लंबित मामलों की एसडीओ हर दिन मॉनिटरिंग करेंगे. म्यूटेशन से संबंधित कुछ समस्याओं के बारे में सीओ/बीडीओ ने डीआईओ से सवाल भी पूछे जिसका जवाब उनके द्वारा दिया गया.

बिजली विभाग से जुड़े मामले की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने कहा कि उपयोग से ज्यादा बिल आने के मामले की संबंधित अधिकारी जांच करें और इसका समाधान करें. बैठक में उपविकास आयुक्त ने सभी बीडीओ को आयुष्मान योजना में ध्यान देने, स्वयं सहायता समूह के लिए हर सप्ताह जांच करने, ब्लॉक कॉआर्डिनेटर को हॉस्पीटल मैनेजमेंट की बैठक में शामिल होने का निदेश दिया.

चिकित्सा अनुदान को लेकर उपविकास आयुक्त ने कहा कि बीडीओ इससे संबंधित मामले अग्रसरित करें. छात्रवृत्ति के लिए विभिन्न प्रखंडों में चलाये जा रहे आधार इनरोलमेंट और बैंक खाता खोलने के लिए लगाये गये कैंप को जारी रखने का निदेश भी उपविकास आयुक्त ने दिया. इसके अलावा उन्होंने तंबाकू नियंत्रण को लेकर समीक्षा करते हुए कोटपा कानून के सख्ती से पालन का निदेश दिया.
बैठक में उपविकास आयुक्त द्वारा अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की हत्या की

Next Post

कर्नाटक में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत

Next Post
कर्नाटक में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत

कर्नाटक में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d