BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IPRD की पहुंच गांव-गांव, घर-घर तक सुनिश्चित करेः वर्णवाल

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
IPRD की पहुंच गांव-गांव, घर-घर तक सुनिश्चित करेः वर्णवाल

Ensure access to IPRD from village to village: house to house

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की पहुंच गांव-गांव घर-घर तक सुनिश्चित करें. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व एक कड़ी का काम करते हुए विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाना है. जनसंपर्क कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाते हुए गुणवत्तापूर्ण न्यूज़ विज्ञप्ति, सक्सेस स्टोरी, न्यूज़ ऑफ द वीक इत्यादि के माध्यम से सरकार की योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों का त्वरित गति से प्रचार-प्रसार करें. उक्त बातें डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने सूचना भवन सभागार में आयोजित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कही.

जनता और सरकार के विश्वास पर खरा उतरें

वर्णवाल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करें. दोनों के विश्वास पर खरा उतरें. सरकार की योजनाओं और नीतियों को विभिन्न मीडिया के विभिन्न माध्यम से और सीधे जनता के समक्ष रखें. सरकार की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के महत्वपूर्ण उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि विभाग के वरीय अधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जनसंपर्क कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपनी ताकत को पहचानते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी को प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजार, गांव में स्थित चौक-चौराहा इत्यादि जगहों पर हार्डिंग, पोस्टर, बैनर, नुक्कड़-नाटक, लोक गीत-संगीत-नृत्य इत्यादि आयोजित कर सरकार की सोच और उद्देश्य को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें.

एलईडी वैन का बेहतर उपयोग करें

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रचार एलईडी वैन का बेहतर इस्तेमाल कर योजनाओं की जानकारी गांव-गांव घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आम जनता को सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी हो और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार के उपरांत यह फीडबैक भी लें कि लोगों में इसका कितना प्रभाव पड़ रहा है. किस प्रकार आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन एक पंचायत के 3 गांव में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार का कार्य सुनिश्चित कराएं.

जिलों में स्थापित सरकार के विभिन्न कार्यालयों से समन्वय स्थापित करें

डॉ वर्णवाल ने कहा कि प्रचार-प्रसार कार्य से लगे हुए सभी अधिकारी सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें एवं विभिन्न योजनाओं नीतियों उपलब्धियों की अद्यतन जानकारी रखते हुए प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें. पत्रकार कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री पत्रकार जीवन बीमा योजना अधिसूचित की गई है. इन दोनों योजना के नियमों की पूरी जानकारी कार्यशाला आयोजित कर पत्रकारों को उपलब्ध कराएं.

उन्होंने निर्देश दिया कि झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री पत्रकार जीवन बीमा योजना के नियमावली की हार्ड कॉपी पत्रकारों को उपलब्ध कराएं. जिला स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित करें. इन योजनाओं की गाईडलाइन बनाकर सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दें ताकि वे सभी जिला स्तरीय पत्रकारों को इसके लाभ के विषय में पूरी जानकारी दे सकें.

अगले 10 दिनों में पत्रकारों की कार्यशाला अवश्य आयोजित कराना सुनिश्चित करें. कार्यशाला में पत्रकारों को सरकार की योजनाओं की महत्ता को बताएं ताकि वे अपने लेखनी के माध्यम से आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहुंच बढ़ रही है

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीआरडी की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ी है. उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन और गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम है. मौजूदा कार्यशैली को और आधुनिक बनाकर त्वरित गति से प्रचार-प्रसार किया सकता है. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्य में लगे सभी अधिकारी लक्ष्य बनाकर काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों का रिपोर्ट ससमय मुख्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि समीक्षा बैठक में उनके कार्यों का मूल्यांकन ठीक तरह से हो सके.

स्वीप अभियान पर भी करें फोकस

इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने कहा कि स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन) अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करें. उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करें. मतदाताओं को अवगत कराएं कि लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर एक मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए वे भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि जितना अधिक मताधिकार का प्रयोग होगा लोकतंत्र उतना ज्यादा मजबूत होगा. स्वीप अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न एनजीओ, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी क्षेत्रों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, पीएचईडी की जलसहिया, आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका-सहायिका, सिनेमा हॉल नुक्कड़ नाटक इत्यादि की मदद ली जा सकती है. इस अवसर पर विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग रमाकांत सिंह, उप सचिव मनोज कुमार, सभी अवर सचिव, सभी उप निदेशक, सहायक निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एपीआरओ व एसएमपीओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में ऐसी व्यवस्था हो कि आरटीआई की जरूरत ही न पड़े: अमित शाह

Next Post

जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा….

Next Post
जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा….

जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d