BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को मिलकर करायें सुनिश्चितः डीएसडब्लूओ

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- पलामू के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर एप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई. जिला समाज कल्याण कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने कहा कि बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को मिलकर सुनिश्चित करायें. सभी के समन्वय से बाल सुरक्षा व बाल अधिकार प्रदान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण यूनिट एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के बच्चों को काम में न लगाया जाए. 

उन्होंने आमजनों से भी अपील किया है कि 14 वर्ष से कम आयुवर्ग के किसी बालकों को काम करने के लिए नियोजित नहीं करें. बाल संरक्षण व उनके अधिकारों पर ध्यान दें और उनके साथ सम्मान एवं दया तथा करुणा का व्यवहार करें एवं उनका सम्मान व सुरक्षा दें.  

उन्होंने कहा कि वैसे बालक जिनके माता-पिता नहीं है और उनका पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वैसे बच्चों की देखभाल के लिए पलामू जिला प्रशासन कटिबद्ध है. ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाले परिवारों को स्पॉन्सरशिप के तहत 2000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा. उन्होंने वैसे परिवारों से अपील किया है कि वैसे परिवार जो बच्चे का देखभाल करने की इच्छा रखते हैं वे बाल संरक्षण कार्यालय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. बैठक में स्पॉन्सरशिप के तहत 25 लोगों का चयन भी किया गया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकार को लेकर जागरूकता करने पर भी बल दिया. इसके लिए उन्होंने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के व्यस्तम 5 स्थानों पर बाल संरक्षण, बाल अधिकार एवं उनके कानूनी पहलूओं से संबंधित बैनर/सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया. 

उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को डिजिटल माध्यम से एक बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें एक्शन एड के जिला समन्वयक, तेजस्विनी परियोजना के ब्लॉक को-डिनेटर, जेएसएलपीएस के बीपीओ, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बाल विकास परियोजना की प्रवेक्षिका एवं सीडीपीओ  भाग लेंगे. इसके माध्यम से बाल संरक्षण के संबंध में जानकारी दी जाएगी. 

बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार, संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान, सीडब्ल्यूसी के सदस्य धीरेंद्र किशोर एवं प्रणव वरेन्यम, चाइल्ड लाइन/संपूर्ण ग्राम विकास केंद्र के निदेशक विनोद कुमार, एक्शन एड के जिला समन्वयक उमेश कुमार आदि उपस्थित थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्सिस बैंक ने उपायुक्त को सौंपा 50 हजार का चेक

Next Post

झारसेवा से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों को 30 दिनों के भीतर जारी करना सुनिश्चित करेंःउपायुक्त

Next Post
जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद

झारसेवा से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों को 30 दिनों के भीतर जारी करना सुनिश्चित करेंःउपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d