BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर हाल में शहर की सफाई सुनिश्चित करें: उप नगर आयुक्त

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
हर हाल में शहर की सफाई सुनिश्चित करें: उप नगर आयुक्त

हर हाल में शहर की सफाई सुनिश्चित करें: उप नगर आयुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: उप नगर आयुक्त शंकर यादव की अध्यक्षता में जोनल पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर की समीक्षात्मक बैठक की गई. उनके द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया. उन्हें वर्तमान परिस्थिति में हर हालत में शहर की सफाई सुनिश्चित का निर्देश भी दिया.

यादव के द्वारा विशेष स्वच्छता पखवाड़ा की भी समीक्षा की गई एवं जोनल पदाधिकारियों के द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए विशेष सफाई कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में इस विशेष सफाई पखवाड़े के अंतर्गत सफाई कार्य, नाली उड़ाई का कार्य, लाडवी साइडल का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर, चुने आदि का छिडकाव कराया गया.

वर्तमान में 2 दिनों तक प्राइवेट ट्रैक्टर ट्रेलर के हड़ताल के कारण सफाई का कुछ काम प्रभावित हुआ है. इस सप्ताह लगभग 15 छोटी गाड़ियां जो पूर्व से खराब पड़ी थी उन्हें कार्य में लगाया गया है. साथ ही अगले 2 दिनों में 10 छोटी गाड़ियां कार्यरत हो जाएंगी. डोर टू डोर कलेक्शन या रोड से डम कलेक्शन के लिए टाटा एस या अन्य छोटी गाड़ियां चलती है उनके ट्रिप में बढ़ोतरी करने का निर्देश भी दिया गया.

कोविड-19 यह रोकथाम के दृष्टिकोण से भी अनवरत सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से जेसीबी एवं हाईवा लगाया गया है. हाईवा की संख्या में गुरुवार को वृद्धि की जाएगी इससे भी शहर को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी. पिछले दिनों झिरी डंपिंग यार्ड में स्थित वेइंग मशीन को चालू किया गया है. निर्धारित मानक के अनुरूप कूड़ा कचरे के परिवहन की लगातार जांच की जा रही है. पूर्व में औचक निरीक्षण में निर्धारित मानक से बहुत ही कम कचरा ढूंढने वाले ट्रैक्टरों पर कार्रवाई भी की गई है.

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक्टर मालिकों को कार्य के बदले भुगतान किया जाता है निर्धारित मानकों के अनुरूप हुए कचरे का परिवहन करें एवं तदनुसार भुगतान प्राप्त करें. पूर्व में निर्गत आदेशों के अनुसार यदि कचरे का पर्याप्त वजन के अनुसार परिवहन नहीं करते हैं तो उन्हें ट्रिप नहीं माना गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बनो मास्क फोर्स का हिस्सा, करो खत्म कोरोना का किस्सा

Next Post

खुलासा: विकास की दरोगा से कई बार हुई बातचीत, कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा

Next Post
खुलासा: विकास की दरोगा से कई बार हुई बातचीत, कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा

खुलासा: विकास की दरोगा से कई बार हुई बातचीत, कॉल रिकार्डिंग से हुआ खुलासा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d