BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता- उपायुक्त

भूमि की उपलब्धता तथा विधि व्यवस्था से जुड़े मामलों का तत्परता से निपटारा करें

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने शिकायत पर लिया संज्ञान, पैथकाइंड लैब एवं सेंटेविटा अस्पताल को नोटिस जारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यकारी विभागों के योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित इस बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, आर ई ओ, पीएचईडी, स्पेशल डिवीज़न इत्यादि के कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिया.
उपायुक्त छवि रंजन ने सभी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर्स को सख्त निर्देश दिया है कि योजनाओं को ससमय पूरा करना सुनिश्चित करें. डेडलाइन के अंदर कार्य पूरा होना चाहिए. उपायुक्त रंजन ने कहा कि जिन योजनाओं की राशि प्राप्त हो चुकी है उसे हर हाल में पूरा करें. अगर योजना पूरी नहीं होती है तो सम्बंधित संवेदक पर नियमानुसार कार्रवाई करने में कोई कोताही न बरतें अन्यथा सम्बंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी.
बैठक के दौरान भूमि की उपलब्धता उसके अधिग्रहण तथा विधि व्यवस्था के मामलों की चर्चा की गई . इस बाबत उपायुक्त छवि रंजन ने साफ कहा है कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में अगर भूमि की उपलब्धता के कारण कार्य लंबित हो रहा है तो ऐसे मामलों को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जाए. विधि- व्यवस्था की समस्या अगर उत्पन्न होती है तो ऐसे मामलों की रिपोर्ट अविलम्ब उनको दी जाए जिससे उसका निराकरण किया जा सके. इससे विकास कार्य अवरुद्ध नहीं होगा. सभी विभागों के ई ई (कार्यपालक अभियंता) से उनके अधीन चल रही विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई.
बैठक के दौरान कुछ विभाग के कार्यपालक अभियंता अनुपस्थित थे, इस बात पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और संबंधित अभियंता को शो कॉज करने का निदेश दिया गया है. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एन ई पी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता का शव पेड़ से लटका मिला

Next Post

उच्च न्यायालय ने छठी जेपीएससी परीक्षा से हुई नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार किया

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

उच्च न्यायालय ने छठी जेपीएससी परीक्षा से हुई नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d