BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिक्त पड़े सीटों को जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
रिक्त पड़े सीटों को जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए चयन समिति की बैठक संपन्न

मेदिनीनगर (पलामू):  उपायुक्त-सह- अध्यक्ष जिला चयन समिति शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 6 से 9 में नामांकन हेतु बैठक समाहरणालय के सभागार की गयी.

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित सूची को ही जिला चयन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया.जिले में संचालित 12 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 900 रिक्त स्थानों के विरुद्ध 774 बालिकाओं का नामांकन सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

इसी क्रम में आठ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 400 रिक्त स्थानों के विरुद्ध 262 बालिकाओं का नामांकन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के रिक्त पड़े 126  एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में रिक्त 138 सीटों को जल्द भरने की बात कही.इसके लिए उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी  एवं वार्डन को अपने अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही.उपायुक्त ने बैठक में मौजूद  जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधियों से रिक्त पड़े सीटों को भरने में अपना योगदान देने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि कहीं भी सीटें खाली न रहे इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ाई के स्तर को और भी दुरुस्त करने एवं सुधारने में वार्डन की अहम भूमिका है.उन्होंने बैठक में मौजूद सभी वार्डनों से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन अच्छे तरीके से करने पर बल दिया.

बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का रिजल्ट बेहतर कैसे हो इसपर भी चर्चा की गयी.

उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान किसी को कोई भी परेशानी होती है तो वे सीधे जिला शिक्षा अधीक्षक अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी से सीधे संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीपीसी उग्रवादी के एरिया कमांडर रवि जी का सहयोगी प्रभु मोची गिरफ्तार

Next Post

नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की पूरी सूची दें: उपायुक्त

Next Post
नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की पूरी सूची दें: उपायुक्त

नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की पूरी सूची दें: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d