BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन कराना किया जाए सुनिश्चित: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
मनरेगा अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन कराना किया जाए सुनिश्चित: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

साहिबगंज: उपायुक्त चितरंजन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं व प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराए गए रोजगार तथा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के संचालन एवं नियमित अनुश्रवण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

कोरोना संकट के इस दौर में शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचे हैं तथा केंद्र सरकार की ओर से उनके घर पर ही काम दिलाने के लिए योजना का क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है.

इस अभियान के दौरान लॉकडाउन में अपने राज्यों और गांव वापस लौटने वाले लाखों लोगों के रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा  झारखंड राज्य के 116 जिलों में 125 दिनों तक गरीब कल्याण रोजगार अभियान चलेगा.

आज हुई बैठक में उपायुक्त चितरंजन कुमार ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की. जिसमें बताया गया कि श्रम विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, तथा इससे जिले में बाहर से आये श्रमिकों को लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है.

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड बना कर कार्य दिया जा रहा है एवं सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न कार्यों में लगाया जा रहा है.

उपायुक्त कुमार ने बैठक में कहा कि मनरेगा अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को काम मिल सके एवं वह अपनी आजीविका चला सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में की जा रही कोरोना की जांच एक बार फिर सवालाें के घेरे में, एक व्यक्ति की दो अलग-अलग रिपोर्ट

Next Post

मछली पकड़ने गए किशोर की करंट लगने से मौत

Next Post
मछली पकड़ने गए किशोर की करंट लगने से मौत

मछली पकड़ने गए किशोर की करंट लगने से मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d