रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा बैठक की.
उन्होंने इस दौरान एक स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगामी आयोजित होने वाली 10वीं एवं 12वीं तथा किसी भी वर्ग की वार्षिक परीक्षा में स्कूल प्रबंधन चाहे वो कोल इंडिया के द्वारा संचालित स्कूल हो, सरकारी स्कूल अथवा निजी स्कूल हो, फीस के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को इसे प्रमुखता से लागू कराने का निर्देश दिया है.
इधर, मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, परिवहन और अल्पसंख्यक कल्याण एवं निबंधन विभाग की समीक्षा कर रहे हैं.
इस समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, विकास आयुक्त सुखदेव सिंह विभागीय सचिव हिमानी पांडे, सचिव केके सोन, सचिव के रवि कुमार मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित हैं.

