BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संक्रमण से निपटने के लिए प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in Uncategorized
संक्रमण से निपटने के लिए प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

संक्रमण से निपटने के लिए प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु उपायुक्त रांची राय महिमापत रे की अध्यक्षता में गोपनीय शाखाा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जिला स्तर पर बनाये गये सभी कंट्रोल टीम के वरीय/नोडल पदाधिकारी उपस्थित हुए.

वैश्विक महामारी घोषित नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रे ने पदाधिकारियों से कहा कि वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए प्रोटोकाॅल का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि कम्यूनिटी स्टेज पर वायरस के पहुंचने पर इसके सभी पहलुओं को देखते हुए अपनी तैयारी पूरी रखें.

बैठक में उपायुक्त ने जिले में नोवल कोरोना वायरस से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को अपनी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश देते हुए आईसोलेशन एवं क्वारनटाइन सेंटर्स की स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए क्वारनटाइन जोन बनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जहां भी होम क्वारनटाइन की जानकारी मिली है, वहां पोस्टर चिपकाएं जाये, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

Also Read This: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव की बैठक

इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन को सूची देने का निर्देश दिया. डीपीएम को ग्रामीण इलाकों में पोस्टर लगाने का निर्देश उपायुक्त की ओर से दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक प्रखंडों में कोरांटीन एवं आईसोलेशन सेंटर हेतु भवन चिन्हित करने का निर्देश दिया. साथ ही दूसरे भवनों को भी कोरांटीन जाने बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन से जिले में संचालित आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली. साथ ही आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति हेतु सिविल सर्जन एवं नजारत पदाधिकारी को निर्देशित किया.

बैठक में उपायुक्त ने कोरोना वायरस के मरीजों को त्वरित चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया. साथ ही उन्होंने गैर सरकारी एम्बुलेंस को भी चिन्हित करने को कहा.

Also Read This: केरल में कोरोना के 12 नए मामलों मिले, भारत में अब कुल 324 मामले

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने हेतु जिला स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा. जो जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव एवं बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने का कार्य करेगी.

जिले में कोरांटीन एवं आईसोलेशन सेंटरों में विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स के संग्रहण व अन्य आवश्यकताओं का ध्यान रखने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा. बैठक में डीडीसी ने सेंटरों में विशेष रूप से सैनेटाइजर, मास्क, पर्याप्त मात्रा में बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोरांटीन जोन, आईसोलेशन सेंटर एवं लॉजिसटिक्स पर विशेष ध्यान दें. साथ ही उन्होंने कोरांटीन वर्कर को लेकर नर्सिंग काॅलेजों से कर्मियों की सूची मंगवाकर कार्य करने का निदेश दिया. बैठक में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिलावासियों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करने के लिए माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किए जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किये जाये.

बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से बस पड़ावों में वाहनों को सैनिटाइज किये जाने की जानकारी ली. उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव और फैलाव की रोकथाम हेतु सभी यात्रियों की साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने समय-समय पर सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, बस स्टैण्डों इत्यादि की साफ-सफाई करवाने को कहा.

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने मेडिकल क्यूरी टीम के बारे में डीआईओ से जानकारी ली. डीआईओ ने बताया कि टीम तीन शिफ्ट में काम करेगी. साथ ही डीआईओ को रिम्स और सदर अस्पताल के साथ समन्वय स्थापित कर कंट्रोल रुम संचालित करने को लेकर निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव की बैठक

Next Post

राज्यपाल ने सेवा कर्मियों को गिलोय का सिरका पिलाया

Next Post
राज्यपाल ने सेवा कर्मियों को गिलोय का सिरका पिलाया

राज्यपाल ने सेवा कर्मियों को गिलोय का सिरका पिलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d