मेदिनीनगर:- पलामू प्रमंडल क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने गंभीरता जताई है. उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतू मास्क लगाना अति आवश्यक है. मास्क व्यक्ति का सुरक्षा कवच है. प्रायः देखा जा रहा है कि लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी लोगों द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा है, जबकि इसका पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि कोविड-19 से बचाव हेतू अपने जिले में आम नागरिकों को कोविड गाइडलाइन का पालन एवं मास्क के आवश्यक प्रयोग हेतु व्यापक एवं नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग कराना सुनिश्चित करायें.

