रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़े दिखायी दे रहे है. लोकतंत्र के इस महोत्सव में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित हैं.
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 15 विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीट मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं 5 सीट बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में अपराह्न 3 बजे तक ही मतदान किया जा सकेगा.
सुबह 9 बजे तक कुल 11.85 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके है. अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार है- मधुपुर में 13.78 प्रतिशत, देवघर में 13.61, बगोदर में 12.92, जमुआ में 7.44 में, गांडेय में 11.32, गिरिडीह-6.60, डुमरी-10.94, बोकारो-10.11,चंदनकियारी-14.19, सिंदरी-15.29, निरसा-14.53, धनबाद-9.63, झरिया में 11.01, टुंडी-14.19 और बाघमारा 12.85 प्रतिशत.

