रांची: आज रविवार को किसान समन्वय संघर्ष समिति झारखंड राज्य के संयोजक सह अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक , अखिल भारतीय किसान महासभा के सचिव पूरण महतो, झारखंड राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष सुफल महतो, किसान संग्राम समिति के सचिव राजेन्द्र गोप, ए आई वाई एफ के राज्य सचिव विष्णु कुमार, संयुक्त बयान जारी कर केंद्र सरकार की हठधर्मिता को निंदा करते हुए किसान नेताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं आंदोलन को तोड़ मरोड़ कर पूंजीपतियों के पक्ष में किसान विरोधी कानून को मामूली संशोधन के साथ जारी रखने का प्रयास के कारण अभी तक की वार्ता विफल रहा.
इसीलिए देश के 400 से अधिक किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद का ऐलान किया है. झारखंड में भी अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने बंद के समर्थन में 7 दिसंबर को जगह जगह पर प्रचार प्रसार सरकार का पुतला दहन मशाल जुलूस शादी करने का पूरे झारखंड में निर्णय लिया गया है, महेंद्र पाठक ने कहा कि देश के दर्जनों राजनीतिक दलों के समर्थन, बुद्धिजीवियों, छात्र नौजवानों, सहित पद्मभूषण से सुशोभित लोगों ने किसान आंदोलन को समर्थन किया है.
10 दिनों से लगातार किसान दिल्ली के सड़कों पर ठंड के मौसम में भी लड़ाई में डटे हुए हैं , नेताओं ने कहा की किसान विरोधी काला कानून को बगैर निरस्त किए हुए आंदोलन समाप्त नहीं हो सकता है. इसीलिए 8 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद रहेगा.

