रांची:- अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव किसान सह किसान समन्वय संघर्ष समिति झारखंड के प्रदेश संयोजक महेंद्र पाठक ने बयान जारी कर कहा है कि ,किसान विरोधी मजदूर विरोधी ,काला कानून के विरोध में चल रहे लड़ाई में किसान संगठनों एवं मजदूर संगठनों के आवाहन पर संयुक्त रुप से भारत बंद का ऐलान किया गया है ,जिससे देश के 370 किसान संगठनों ने समर्थन किया ,देश के 24 राजनीतिक दलों के लोगों ने बंद का समर्थन किया है, 26 मार्च को झारखंड के सभी जिलों में बंद सफल होगा, 25 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 26 मार्च को बंद के समर्थन में नेशनल हाईवे ,स्टेट हाईवे सहित बाजार भी बंद कराए जाएंगे तो मजदूर संगठनों के लोगों के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में मोराबादी मैदान से हजारों की संख्या में लोग झंडा बैनर के साथ राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे , महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों मजदूरों पर हमला कर रही है, 26 को 4 महीने पूरे हो जाएंगे, लेकिन केंद्र की सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे कंपनी के मौसम में लाखों किसान दिल्ली के सड़कों पर रहे और पूरे धूप और गर्मी में भी लोग बॉर्डर पर डटे हुए हैं , जिस तरह से किसान के बेटे देश के सीमाओं पर ठंडा गर्मी बरसात के मौसम में भी देश के दुश्मनों से अपने देश की हिफाजत के लिए मोर्चा लिए हुए हैं ,किसान मजदूरों के दुश्मन केंद्र की मोदी सरकार से मुकाबले के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं ,पूरे देश के किसान मजदूर आंदोलित हैं, इसीलिए वाहन मालिकों दुकानदार भाइयों छात्रों नौजवानों से अपील करते हैं , कि भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे, बंद को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय किसान सभा ,अखिल भारतीय किसान महासभा ,झारखंड राज्य किसान सभा, किसान संग्राम समिति, किसान समन्वय समिति, विस्थापित संघर्ष समिति सहित वामदलों के भी समर्थन प्राप्त है. इसीलिए सभी लोगों को बंद सफल बनाने की अपील किया है .

