BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

8 मार्च को होगी आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रवेश परीक्षा

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
8 मार्च को होगी आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रवेश परीक्षा

8 मार्च को होगी आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रवेश परीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ाः जिले के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आश्रम विद्यालयो एवं विभाग द्वारा संचालित आवासीय उच्च विद्यालय में नामांकन को हेतु प्रवेश परीक्षा को‌ लेकर कल उपायुक्त गणेश कुमार की अध्यक्षता बैठक हुई.

जिले में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय एवं आवासीय उच्च विद्यालयो का संचालन किया जा रहा है.

इन विद्यालयों में कक्षा 6,7,8 में रिक्तियों के विरुद्ध दिनांक 8 मार्च 2020 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि सभी एकलव्य आश्रम एवं उच्च विद्यालयों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी गठित जिला स्तरीय समिति की होगी.

आवेदन पत्रों का संग्रहण परीक्षा केंद्र का निर्धारण, प्रवेश परीक्षा का आयोजन एवं इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण समिति करेगी.

कहा कि जिला स्तर पर परीक्षा संचालन हेतु यह समिति पूर्णत: सक्षम एवं उत्तरदाई होगा. उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों का संचालन समाज के सबसे कमजोर वर्ग के छात्र-छत्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत वंचित समूह के मेधावी छात्र-छात्राओं की पहुंच इन विद्यालयों तक हो सके इसके लिए इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही परीक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें.

लक्षित वर्ग के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले सकें इसके लिए सभी संबंधित प्रधानाचार्य को यह दायित्व है कि उनके विद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं आवेदन पत्र भरें. ‌‌उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा जिला को 3 हजार लक्ष्य निर्धारित है .

उपायुक्त ने कहा गया कि इस क्रम में यह प्रयास किया जाए कि दिए गए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ‌ अधिक संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हो सके इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से भी कार्रवाई करेंगे.
परीक्षा के संपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी निम्न प्रकार से है.

प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि  26 दिसंबर 2019, लक्ष्य के अनुरूप आवेदन पत्रों की उपलब्धता की प्रथम और द्वितीय समीक्षा बैठक 10जनवरी और 20 जनवरी

2020, आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020, परियोजना निदेशक / जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्रों के ऑफलाइन आवेदन पत्र को वेबसाइट/ एमआईएस पर अपलोड कराने की अंतिम तिथि

5 फरवरी 2020, प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च 2020, ओएमआर सीट की जांच एवं प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित/ प्रकाशित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020,

आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2020, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय में प्रतीक्षा सूची से नामांकन कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2020 को निर्धारित की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर मुद्दे पर समिट बुलाएगा सऊदी अरब

Next Post

फेसबुक की बादशाहत को टिकटॉक ने दी कड़ी चुनौती, डाउनलोडिंग में किया पहला स्थान हासिल

Next Post
फेसबुक की बादशाहत को टिकटॉक ने दी कड़ी चुनौती, डाउनलोडिंग में किया पहला स्थान हासिल

फेसबुक की बादशाहत को टिकटॉक ने दी कड़ी चुनौती, डाउनलोडिंग में किया पहला स्थान हासिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d