BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MAH MBA CET Result 2020: एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आज होगा जारी

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
MAH MBA CET Result 2020: एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आज होगा जारी
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET ) एमबीए कॉमन इंट्रेंस टेस्ट 2020 (MBA CET) परीक्षा का परिणाम आज सुबह यानी कि 23 मई 2020 को जारी करेगा. यह जानकारी राज्य के हायर और टेक्निकल शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी.

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम शनिवार सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. ऐसे में जो उम्मीदवार 14 और 15 मार्च को आयोजित की गई एमबीए सीईटी 2020 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम 2020 को आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org या cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं.

वहीं परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसिलिंग राउंड में शामिल होना होगा. काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.

हालांकि पुराने शेड्यूल के अनुसार, एमबीए कॉमन इंट्रेंस टेस्ट 2020 परीक्षा परिणाम 31 मार्च को घोषित होना था. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से रिजल्ट का टाल दिया गया था. लेकिन अब आज नतीजे जारी किए जाएंगे.

वहीं इस परीक्षा के स्कोर महाराष्ट्र के सरकारी कॉलेजों और इंस्टीट्यूट्स में मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए जरूरी होता है. इस परीक्षा में मिलने वाले अंकों के आधार पर तय होता है कि कब किसको कहां एडमिशन मिलेगा.

वहीं बता दें कि राज्य में फिलहाल यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं अभी तक लटकी हुई हैं. राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह परीक्षाएं टाल दी गई थीं. लेकिन अब यह कब हो पाएंगी, इस पर कोई हल नहीं निकला है.

वहीं इस बारे में हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि वह छात्रों के हित में बिना देरी किए विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कराने के मुद्दे का समाधान करें.

ऐसे रिजल्ट करें चेक

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाट mahacet.org या cetcell.mahacet.org पर वेबसाइट पर जाएं
  • स्टेप 2: होमपेज पर फ्लैश होने वाले रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: अब यहां मांगी गई डिटेल्स रोल नंबर और अगर मांगा गया हो तो डेट ऑफ बर्थ भी एंटर करें
  • स्टेप 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • स्टेप 5: डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूर ने की आइसोलेशन के दौरान आत्महत्या

Next Post

अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, चुकाने होंगे 21 दिन में करीब 5500 करोड़

Next Post
अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, चुकाने होंगे 21 दिन में करीब 5500 करोड़

अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, चुकाने होंगे 21 दिन में करीब 5500 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d