BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वाधीनता संग्राम पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि अब 15 अगस्त तक

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
स्वाधीनता संग्राम पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि अब 15 अगस्त तक
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों एवं बच्चों में स्वाधीनता संग्राम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है.

इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयीन एवं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये फोटो क्विज एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी. इसी प्रकार दो अन्य श्रेणी कविता लेखन एवं देशभक्तिपूर्ण रचना की संगीतमय प्रतियोगिता होगी.

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 48 विजेताओं को एक लाख 79 हजार के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे. चित्र पहचानो प्रतियोगिता में क्रमश: 5 हजार, 3 हजार और एक हजार के एक-एक और 5 पुरस्कार 500-500 रुपये के दिये जायेंगे.

महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 8 और विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 8, कुल 16 पुरस्कार दिये जायेंगे. स्वाधीनता पर केन्द्रित प्रेरक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भी क्रमश: 5 हजार, 3 हजार और एक हजार के एक-एक और 500-500 रुपये के 5 पुरस्कार दिये जायेंगे. महाविद्यालयीन और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये 8-8 पुरस्कार होंगे.

इसी क्रम में देश भक्ति पूर्ण कविता लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, पांच हजार और तीन हजार के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार एवं एक-एक हजार के पांच पुरस्कार प्रमाण-पत्र के साथ दिये जाएंगे.

इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के एक जनवरी 2020 की स्थिति में 35 वर्ष तक की आयु के निवासी भाग ले सकते हैं. एकल एवं समूह स्वर में 1947 से पूर्व की देश भक्ति पूर्ण रचना या स्वयं की मौलिक रचना की एकल या समूह स्वर में संगीतमय प्रस्तुति के लिये क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार के एक-एक और पॉच पुरस्कार 5-5 हजार रुपये के दिये जाएंगे.

इन सभी श्रेणी के विजेताओं को स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित पुस्तकें और देश भक्ति गीतों की ऑडियों सीडी भी प्रदान की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजी क्षेत्रों में संचालित शाला, शिक्षा केन्द्र तथा नवीन शालाओं में पंजीकरण 4 अगस्त से

Next Post

अगर सुशांत के पिता ने CBI जांच की मांग की तो करेंगे सिफारिश: CM नीतीश

Next Post
कुछ लोगों की लापरवाही पड़ी भारी, कोरोना संक्रमितों के संपर्क से बढ़े मरीज: CM नीतीश

अगर सुशांत के पिता ने CBI जांच की मांग की तो करेंगे सिफारिश: CM नीतीश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d