BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

EPFO ने पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की समय सीमा को बढ़ाया

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
लॉकडाउन के बीच EPFO ने दिखाई स​​क्रियता, बांटे 946 करोड़ रुपये
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी और कोरोना वायरस से बुजुर्ग आबादी की सुरक्षा के ईपीएफओ ने ईपीएस 1995 के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों के संबंध में जीवन प्रमाण पत्र (जेपीपी) जमा करने की समय सीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी है. वर्तमान में एक पेंशनभोगी 30 नवंबर तक किसी भी समय जेपीपी जमा कर सकता है, जो जारी होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होता है.

ऐसे सभी पेंशनभोगी 28 फरवरी, 2021 तक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं. जेपीपी जमा करने के लिए कई तरीके हैं जिनमें 3.65 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), पेंशन संवितरण बैंकों की 1.36 लाख डाकघर शाखाएं,  डाक विभाग के अंतर्गत 1.90 लाख डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों का पोस्टल नेटवर्क शामिल हैं जिसका लाभ पेंशनभोगियों द्वारा उठाया जा सकता है.

पेंशनभोगी निकटतम सीएससी (https://locator.csccloud.in/) का पता लगाने के लिए लिंक का उपयोग कर सकते हैं और अपने घर या अन्य जगहों पर आराम से जेपीपी जमा करने के लिए डाकघरों में ऑनलाइन अनुरोध करने के लिए लिंक (http://ccc.cept.gov.in/covid/request.aspx) पर जा सकते हैं.

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने और डिजिटल इंडिया मुहिमा को तेज करने के साथ पेंशनभोगियों की मदद करने के लिए एक सराहनीय काम किया है. जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 28 फरवरी 2021 कर दिया है. इस कदम से ईपीएफओ के 35 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे.

इस विस्तारित अवधि के दौरान ऐसे 35 लाख पेंशनभोगियों की पेंशन बंद नहीं की जाएगी जो कि नवंबर, 2020 के दौरान जेपीपी जमा नहीं कर सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को, भारत में ग्रहण का असर कुछ खास नहीं

Next Post

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मिला अवधि में विस्तार

Next Post
कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मिला अवधि में विस्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d