संयुक्त : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रस अधनम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कोरोना वैक्सीन का हवाला देते हुए कहा कि महामारी के खात्मे के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 वैक्सीन के 780 मिलियन से अधिक डोज दिए जा चुके हैं लेकिन इस संक्रमण को खत्म करने के लिए लंबा रास्ता तय करना बाकी है. उन्होंने आगे कहा कि इसपर नियंत्रण किया जा सकता है. उनके अनुसार इस महामारी को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य संबंधित उपायों को अपनाना होगा.
वर्ष 2019 के दिसंबर में चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया भर के 136,500,400 से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है और 2,944,500 से अधिक लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई.

