जमशेदपुर:- बीएड नामांकन सत्र -2020- 22 के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बैठक की गई और कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए प्राचार्य के निर्देश पर हेल्प डेस्क बनाकर छात्राओं की सुविधा प्रदान की जा रही है.छात्राओं को नामांकन लेने की सुविधा के साथ-साथ जानकारियां भी उपलब्ध कराई जा रही है. प्राचार्य ने कहां की किसी भी छात्राओं को नामांकन से संबंधित कोई दिक्कत होता है तो,वह हमसे संपर्क कर सकती हैं.आज तक कुल नामांकन 27 हो गया है और करीब 30 छात्राओं ने डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करा ली है. फीस बैंक बंद हो जाने के कारण सोमवार को लिया जायेगा और नामांकन की तिथि सोमवार तक ही सीमित है,अतः सभी छात्राएं जिनको बीएड में नामांकन लेना है वह सोमवार तक आकर अवश्य अपना नामांकन करा लें. इस बैठक में बीएड कोऑर्डिनेटर डॉक्टर किरण दुबे ,डॉक्टर बीना प्रियदर्शनी, डॉक्टर संगीता बीरूवा,डॉक्टर विशेश्वर यादव,डॉक्टर पूनम ठाकुर,प्रीति सिंह मौजूद थी.

