रांची:- उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पूर्वी और पश्चिमी को जल जीवन मिशन की योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
जिन योजनाओं में निविदा की प्रक्रिया लंबित है उसे अविलम्ब पूरा करने को निदेशित किया गया.
वाटर कनेक्शन की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई. जिन घरों में कनेक्शन दिया जाना है, ससमय कनेक्शन देने के लिए कहा गया.
बैठक के उपविकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आइटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, पेयजल स्वच्छता प्रमण्डल पूर्वी और पश्चिमी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

