रांची समाहरणालय के ब्लाॅक ‘ए’ स्थित उपायुक्त सभागार में उद्योगपतियों के साथ उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें रांची जिले के विभिन्न स्थानों पर उद्योग स्थापना में उद्योगपतियों को आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेतेे हुए उपायुक्त महोदय ने समाधान के निदेश दिये।
बैठक में विभिन्न उद्योग स्थापना से जुड़े कुल 26 मामले आये, जिसके समाधान के लिए उपायुक्त महोदय ने आवश्यक दिशा-निदेश दिये। इसमें वन विभाग जुड़े मामले, ट्री फेलिंग परमिषन, बिजली कनेक्षन, पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिलने वाले प्रमाण पत्र आदि प्रमुख थे। उपायुक्त महोदय ने बताया कि सभी मामलों के निराकरण रास्ते उद्योगपतियों को बताये गये हैं।
बैठक में उद्योगपतियों द्वारा बिजली से जुड़े लंबित मामलों पर उपायुक्त महोदय ने कार्यपालक अभियंता को निदेश देते हुए 25 जुलाई तक लंबित मामलों का निराकरण करने को कहा।
जियाडा से संबंधित मामलों पर क्षेत्रीय निदेशक श्री अजय कुमार सिंह के सामने उद्योगपतियों ने अपनी बातें रखी जिसपर उनकी समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में उद्योगपतियों ने बैंक से मिलने वाले ऋण को लेकर आ रही समस्या को भी सामने रखा, जिसके जल्द समाधान की बात कही गयी। बैठक में चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष के साथ अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।

