BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनिल विज को वैक्सीन देने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव होने पर भारत बायोटेक ने दी अपनी सफाई, कहा- नहीं दी गई पूरी खुराक

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज के वैक्सीन देने के बाद भी फिर से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने अपनी सफाई दी है. कंपनी ने अनिल विज के टीका देने के बाद दोबारा संक्रमित होने के बाद कहा है कि कि कोवैक्सिन दो खुराकों वाला कोरोना वायरस टीका है और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सिर्फ पहली खुराक ही दी गयी थी. विज ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

कोवैक्सिन एक स्वदेशी संभावित टीका है जिसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ मिलकर भारत बायोटेक विकसित कर रही है. विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में पहला स्वयंसेवी बनने की पेशकश की थी.

संक्रमित होने की अनिल विज की घोषणा के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि टीका की दूसरी खुराक लेने के कुछ दिन बाद ही किसी व्यक्ति में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी का निर्माण होता है. यह दो खुराकों वाला टीका है और मंत्री ने टीका की केवल एक ही खुराक ली थी.

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने भी कहा कि दूसरी खुराक लेने के बाद एंटीबॉडी का निर्माण होने लगता है और पहली खुराक के 28 दिनों बाद दूसरी खुराक दी जाती है. इस बीच की अवधि में कोई सुरक्षा नहीं होती. 67 वर्षीय विज को 20 नवंबर को पहली खुराक दी गयी थी.

विज ने कहा कि कोविड टीका कैसे काम करता है, इस बारे में विशेषज्ञ ही ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी बनने लगती है और दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिनों बाद दी जाती है. और, दूसरी खुराक के 14 दिनों बाद पूरी तरह से एंटीबॉडी बनती है. इसलिए यह पूरा चक्र 42 दिनों का होता है. इस अवधि में कोई सुरक्षा नहीं होती है.


मंत्री से जब उनकी तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके गले में परेशानी है, बुखार और शरीर में दर्द है. भाजपा नेता ने कहा’ लेकिन कि कुल मिलाकर मैं ठीक हूं. विज ने कहा कि वह कुछ दिन पहले पानीपत गए थे, जहां उन्होंने एक भाजपा नेता के साथ दो-तीन घंटे का समय व्यतीत किया था. वह भाजपा नेता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड में खुलेंगे तीन आईआईआईटी: रमेश पोखरियाल

Next Post

प्रभारी मंत्री ने छतेनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित किये निःशुल्क स्वेटर

Next Post
प्रभारी मंत्री ने छतेनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित किये निःशुल्क स्वेटर

प्रभारी मंत्री ने छतेनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को वितरित किये निःशुल्क स्वेटर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d