BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब भी ‘मेरी मर्जी’ पर चल रहे लोग…

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
अब भी ‘मेरी मर्जी’ पर चल रहे लोग…
Share on FacebookShare on Twitter

सुरूर रज़ा,

रांची: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार लोगों से आग्रह कर रहा है. उन्हें मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कह रहा है. हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं हैं. वे ‘मेरी मर्जी’ का फार्मूला अपनाए हुए हैं.

बिना हेलमेट और बिना मास्क पहलने गाड़ी चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस नियमसंगत कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगा रही है. इसके बावजूद भी लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं. शहर में लोग बिना मास्क के धड़ल्ले से घूमते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग हेलमेट भी नहीं पहन रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग सोशल डिस्टेंस बनाएं रखें. मास्क का उपयोग जरूर करे. सरकार के निर्देश का पालन करें.

ऑटो रिक्शा चालक भी मनमानी कर रहे हैं. वे ना तो मास्क ही पहन रहे है और ना ही सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रहे हैं. ओटो में यात्रा करने वाले कई सवारी का भी यही हाल है.

जानकारी के अनुसार, कोरोना की आशंका को देखते हुए बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के लिए रांची शहर में कोविड-19 जांच के लिए बनाए गए स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर के अलावा दो और टेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे. ये सेंटर सैनिक मार्केट रांची और जिला स्कूल शहीद चौक रांची में बनाए जाएंगे. बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की इन टेस्टिंग सेंटरों में जांच की जाएगी और इसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी.

बता दें कि दुकानों, प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन की जांच लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा. दुकान-प्रतिष्ठान के स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ कस्टमर सभी को दिशा निर्देशों का पालन करना होगा. दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त रांची ने सभी शॉप ओनर से अपील की है कि वह दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर एहतियात बरतें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूली-बिसरी यादें…

Next Post

लापता तीन युवकों की सिर कटी लाश जंगल से बरामद

Next Post
लापता तीन युवकों की सिर कटी लाश जंगल से बरामद

लापता तीन युवकों की सिर कटी लाश जंगल से बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d