BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया को अ‍लविदा कहने वाले भी उठा रहे हैं राशन

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
दुनिया को अ‍लविदा कहने वाले भी उठा रहे हैं राशन
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिनकी नौकरी और जिनका पक्का मकान है उनके पास भी है राशन कार्ड

  • एक ही परिवार के कई सदस्यों के नाम पर भी बने हुए हैं राशन कार्ड

रांची: हाल हजारीबाग के ढेंगुरा पंचायत का. राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ियां सामने आने लगी हैं. कई ऐसे सक्षम लोगों के नाम पर भी राशन कार्ड बन गये हैं, जिनका पक्का मकान है. यही नहीं, कई ऐसे लोगों के नाम पर राशन कार्ड है जो अब इस दुनियां में नहीं है.

यह मामला हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के ढेंगुरा पंचायत का है. यहां राशन कार्ड बनाने में कई सारी खामियां उजागर हुई हैं. सबसे मजे की बात यह है कि इस पंचायत में एक ही परिवार में कई लोगों का राशन कार्ड बन चुका है और धड़ल्लेह से राशन भी उठा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, कुछ ऐसे लोगों का भी राशन कार्ड बन चुका है जो बाहर नौकरी करते हैं हर तरह से सक्षम हैं. वहीं, दूसरी ओर गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है. वो बार-बार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है.

इधर, सक्षम लोग राशन कार्ड बनाकर राशन का उठाव कर रहे हैं. इसकी लंबी फेहरिस्त है. इस लॉकडाउन में गरीबों को राशन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

कुछ कार्ड नंबरों की सूची इस प्रकार है:

  • 202003054754- यह कार्ड गिरधारी गोप के नाम पर है, गिरधारी गोप की मृत्यु हो चुकी है.
  • 202005183375- यह कार्ड राजू रविदास के नाम पर है. इनके परिवार में पूर्व सरपंच है, पक्का मकान भी है और बेटे की नौकरी पेयजल एवं स्वेच्छता विभाग में.
  • 202004706177- यह कार्ड मो. खुर्शीद के नाम पर है, इनके परिवार में उपमुखिया हैं, एलआइसी का एजेंट भी हैं और इनका पक्का मकान भी है.
  • 202006469670- यह कार्ड साने अहमद के नाम पर है. इनके परिवार में शिक्षा विभाग में नौकरी है और पक्का मकान भी है.
  • 202003054412- यह कार्ड अफसाना के नाम से है, इनके परिवार में इजराइल पीडीएस डीलर भी हैं.

कई जिलों में राशन कार्ड की जांच शुरू:

झारखंड के कई जिलों में राशन कार्ड की जांच शुरू हो चुकी है. जो अयोग्य हैं और उनके नाम से राशन कार्ड बन चुका है वैसे लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है.

स्थानीय प्रशासन लगातार इस बारे में नोटिस जारी कर वैसे लोगों को हिदायत दे रही है जो सक्षम होते हुए भी राशन कार्ड बनवा रखा है. उन्हेंर तत्काल रद्द करने का निर्देश दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘नो स्कूल, नो फीस’ अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय

Next Post

CRPF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post
CRPF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRPF जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d