जमशेदपुर: साकची स्थित कालीमाटी सेमिनार हॉल में महिलाओं के अधिकार एवं उनके दायित्व को लेकर सामाजिक संस्था नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसमें सैंकड़ों महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शिरकत की. वहीं इस संस्था द्वारा समाज में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार शोषण तथा अपराध के बारे में चर्चा की गई. साथ ही साथ महिलाओं के अधिकारों एवं संविधान में उनके दायित्व के बारे में भी बताया गया.

