BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी रांची में कार्यक्रम का आयोजन

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी रांची में कार्यक्रम का आयोजन

Event organized in Morhabadi Ranchi on the occasion of National Sports Day

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मरङ गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम, मोरहाबादी रांची में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुवात खेलमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. उसके बाद स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ी, एन.सी.सी कैडेट और अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पीएम ने सभी से आग्रह किया है, कि हम सभी स्वास्थ्य रहे. इसके लिए जरूरी है, कि हम तकनीकी सुविधाओं से निकल कर मैदान तक जाएं. आज लोगों को मेडिकल सपोर्ट से बचने के लिए मैदान में उतारने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड फिट प्रदेश है, यहां के लोग फिट है, यहां के लोगों की दिनचर्या ही ऐसी है कि लोग फिट रहते है, खास कर हमारे प्रदेश की महिलाएं जो अपने मेहनत के कारण फिट रहती हैं. लेकिन बदलते वक्त के साथ हम तकनीक में फस गए है, हमें इससे आगे बढ़ने की जरूरत है.  खेल मंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को तकनीकी जड़ता से निकलने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास राज्य सरकार और विभाग मिल कर करेगी, इसके लिए जगह-जगह फिटनेस शिविर का आयोजन भी किया जाएगा. खेल मंत्री ने कहा कि जब राज्य फिट रहेगा तो देश भी फिट बनेगा. मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी. खेल सचिव राहुल शर्मा ने कहा, कि पिछले एक वर्ष में झारखंड के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते है. विभाग का प्रयास है, कि खेल से जुड़े खेल सामग्री जल्द ही सभी सेंटर पर उपलब्ध करा दिया जाए.

उन्होंने कहा कि आज का खेल दिवस महत्वपूर्ण है, जब पीएम ने फिट इंडिया अभियान की शुरुवात की है, इसमें खिलाड़ी के साथ आम जनता भी जुड़ेंगे और स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र आदि के लोग भी जुड़ रहे है. इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है.

खेल निदेशक ए. के. सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, जब पीएम ने फिट इंडिया का संकल्प दिया है. झारखंड राज्य के सभी जिलों में इस अभियान का लाइव टेलीकास्ट हुआ है, सभी जिलों में खेल दिवस का आयोजन किया गया है. इस मौके पर उन्होंने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी.

वहीं कार्यक्रम में खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया, साथ ही कई खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड भी दिया गया. मौके पर खेल मंत्री ने प्रशिक्षको को नियुक्ति पत्र भी दिए. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ राज्य स्तरीय खिलाड़ी और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी, एन. सी. सी. कैडेट, स्कूली छात्र-छात्रा, प्रशिक्षक, खेल पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था को गति दी है : प्रकाश जावड़ेकर

Next Post

रांची में छिपकर रह रहा था इनामी नक्सली, गिरफ्तार

Next Post
रांची में छिपकर रह रहा था इनामी नक्सली, गिरफ्तार

रांची में छिपकर रह रहा था इनामी नक्सली, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d