BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर नागरिक संविधान से मिले मौलिक दायित्वों का निर्वहन करें – मुख्य सचिव

by bnnbharat.com
November 26, 2019
in Uncategorized
हर नागरिक संविधान से मिले मौलिक दायित्वों का निर्वहन करें – मुख्य सचिव

हर नागरिक संविधान से मिले मौलिक दायित्वों का निर्वहन करें - मुख्य सचिव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कहा कि संविधान राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोता है. देश के हर नागरिक को मौलिक दायित्वों की जानकारी रखना आवश्यक है. देश के संविधान की बदौलत ही मजबूत लोकतंत्र और अखण्ड भारत का निर्माण हुआ.

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की अगुवाई में भारत का संविधान तैयार हुआ. उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है. उक्त बातें मुख्य सचिव ने आज झारखंड मंत्रालय के प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मीगण को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाने से पहले अपने संबोधन में कहीं.

मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने कहा कि समाज में सभी लोगों का मौलिक दायित्व होता है. भारत का संविधान सभी लोगों के लिए समान कानून और समान अधिकार का आधार है. देश के हर नागरिक को संविधान से मिले अपने मौलिक अधिकारों का उपयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में समान कानून और संविधान देना एक बड़ी चुनौती थी परंतु भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब ने अथक मेहनत और प्रयास कर एक समतामूलक संविधान की रचना की और देश को एक सूत्र में जोड़े रखने का काम किया.

उन्होंने कहा कि आज का दिन शपथ लेने का दिन है कि हम सब देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करें जिससे संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर का सपना साकार होगा.  मुख्य सचिव ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और हमारे मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी.

कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा. प्रांगण में उपस्थित सभी पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराया. मुख्य सचिव ने संविधान में प्रावधान किए गए 11 मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में एक कैलेंडर के तहत् इसके संबंध में सभी नागरिकों को जानकारी दिए जाने और जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव सह वित्त सचिव के के खंडेलवाल, प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एपी सिंह, प्रधान सचिव विधि विभाग प्रदीप श्रीवास्तव, कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, सहित सभी वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच, हजारीबाग से 5 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

Next Post

बंपर भर्ती: Police में कांस्टेबल के पदों पर निकली हजारों भर्तियां

Next Post
बंपर भर्ती: Police में कांस्टेबल के पदों पर निकली हजारों भर्तियां

बंपर भर्ती: Police में कांस्टेबल के पदों पर निकली हजारों भर्तियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d