BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सफाई के प्रति प्रत्येक कर्मचारी समझे अपनी जिम्मेदारी: ऊर्जा मंत्री तोमर

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
सफाई के प्रति प्रत्येक कर्मचारी समझे अपनी जिम्मेदारी: ऊर्जा मंत्री तोमर
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मोतीमहल में शासकीय कर्मचारियों के लिए बनाए गए टॉयलेट को गंदा देखकर स्वयं श्रमदान कर उसकी सफाई की.

कर्मचारियों से आग्रह किया कि सभी कर्मचारी सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और शासकीय कार्यालयों के टॉयलेट में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें.

इसके साथ ही इस परिसर में टॉयलेटों की साफ सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जावे, इसके निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर संभागीय आयुक्त के साथ चर्चा करने मोतीमहल स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे.

वापस लौटते समय कार्यालय की कुछ महिला कर्मचारियों द्वारा मंत्री तोमर से शिकायत की गई कि कार्यालय में उनके लिए बनाए गए टॉयलेट की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं होती तथा शौचालय गंदे होने के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

शिकायत सुनते ही मंत्री तोमर ने मोतीमहल परिसर स्थित शौचालयों की साफ सफाई व्यवस्था देखी तो शौचालय गंदे पाए गए, जिसको देखते ही तत्काल उन्होंने आवश्यक संसाधन मंगा कर स्वयं ही शौचालयों की साफ सफाई करना प्रारंभ कर दिया.

इसके उपरांत उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया की शासकीय कार्यालय परिसर में शौचालयों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी को समझें तथा सभी शासकीय कार्यालयों के शौचालय साफ व स्वच्छ रहना चाहिए, इसके लिए अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें और शासकीय कार्यालयों के शौचालयों को नियमित रूप से साफ कराएं.

इसके साथ ही मंत्री तोमर ने संयुक्त आयुक्त राजस्व आर पी भारती से कहा कि शासकीय कार्यालयों में महिलाओं के लिए उपलब्ध जन सुविधा के संसाधनों का विशेष ध्यान रखें तथा इस परिसर में शौचालयों की साफ सफाई के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए. इस दौरान संयुक्त आयुक्त राजस्व आरके भारती सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतिम सेमेस्टर के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे ऑनलाइन परीक्षा

Next Post

मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें 

Next Post
मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें 

मुंगेर में डीएम ने दिया निर्देश- पीएचसी में प्रतिदिन 40 से 50 एंटीजन की हो जांच, कोरोना की चेन तोड़ने की व्यवस्था दुरुस्त करें 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d