BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर किसान का होगा फसल बीमा: कृषि मंत्री

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
हर किसान का होगा फसल बीमा: कृषि मंत्री

हर किसान का होगा फसल बीमा: कृषि मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगभग 15 माह बाद फिर सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार किसानों के हित में कई फैसले ले रही है. इसी क्रम में सरकार ने राज्य के सभी किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने का मन बना लिया है. इस आशय का फैसला जल्दी होने वाला है.

राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बातचीत में कहा, “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं और किसान का दर्द भी बेहतर तरीके से जानते हैं. इसीलिए किसानों के हित में सरकार लगातार फैसले ले रही है. प्रदेश के हर किसान का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराया जाएगा, यह निर्णय राज्य सरकार जल्दी ही करने वाली है.”

कमल पटेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा, “कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार वास्तव में उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखने वाली सरकार थी और यही कारण रहा कि उस सरकार ने किसानों पर ध्यान ही नहीं दिया. बीते 15 सालों में भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए जो कुछ किया था, उसे मटियामेट करने का काम ही कमलनाथ सरकार ने किया.”

उन्होंने कहा, “एक बार फिर भाजपा की सरकार सत्ता में लौटी है और वह किसानों के हित में फैसले ले रही है. जब राज्य का किसान समृद्घ और खुशहाल होगा, तभी तो राज्य में खुशहाली और समृध्दि आएगी, ऐसा मानना है शिवराज सरकार और भाजपा का. इसीलिए किसानों की समृध्दि और खुशहाली के लिए फैसले लिए जा रहे हैं.”

राज्य की स्थिति पर गौर करें तो साढ़े सात करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में लगभग 65 लाख किसान हैं और इनमें से बीमा 36 लाख किसानों का होता रहा है. वर्तमान में फसल बीमा योजना का प्रीमियम 12 प्रतिशत है जिसमें किसान को लगभग दो प्रतिशत राशि देना पड़ती है, वहीं शेष राज्य और केंद्र सरकार का अंश होता है. इसमें किसानों का दायरा अर्थात संख्या बढ़ने से प्रीमियम कम होने की संभावना है.

राज्य में किसानों की फसल बीमा योजना में संख्या बढ़ने से होने वाले लाभ का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि किसानों की संख्या या बीमा का दायरा बढ़ता है तो प्रीमियम कम हो जाता है. हर किसान का अगर बीमा हो जाएगा तो बीमाधारी किसानों की संख्या बढ़ जाएगी. ऐसा होने पर प्रीमियम की राशि 12 प्रतिशत से घटकर आठ या 10 प्रतिशत पर आ जाएगी, जिससे किसानों का भार कम हो जाएगा. इसीलिए राज्य सरकार बीमा का दायरा बढ़ाने का प्रयास कर रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

EXAM 2020: 1 से 30 जुलाई तक होंगे फाइनल ईयर के एग्जाम

Next Post

24 घंटे में 1273 लोग हुए हैं कोरोना से ठीक, रिकवरी रेट 29.36 पर पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post
24 घंटे में 1273 लोग हुए हैं कोरोना से ठीक, रिकवरी रेट 29.36 पर पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय

24 घंटे में 1273 लोग हुए हैं कोरोना से ठीक, रिकवरी रेट 29.36 पर पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d